Excel में Rows और Columns को कैसे Move करें?

कभी-कभी Excel में Data के साथ काम करते समय, आपको Dataset में Rows और Columns को Move करने की आवश्यकता हो सकती है। आप इसे Copy करके Paste कर के भी कर सकते हैं, लेकिन ऐसा करने के बाद आपको Copy किए गए Data वाले Rows या Columns को उसके पुराने जगह से Delete करना पड़ेगा।  

Excel में Rows और Columns को Move करने का एक बहुत तेज़ तरीका है। आज के इस Post "Excel में Rows और Columns को कैसे Move करें" में, मैं आपको Excel में Rows और Columns को Move करने का तरीका बताऊंगा, तो चलिए शुरू करते हैं। 

    Excel में Rows को कैसे Move करें

    मान लें कि आपके पास निम्नलिखित Dataset हैं और आप Name Field के Iqbal वाले Row को Name Field के Mohan वाले Row के ऊपर Move करना चाहते हैं, तो ऐसा करने आप नीचे दिए Steps को Follow करें:

    Excel में Rows और Columns को कैसे Move करें?

    Excel में Rows को Move करने के लिए निम्नलिखित Steps हैं:
    • उस Row को Select करें, जिसे आप Move करना चाहते हैं।
    Excel में Rows और Columns को कैसे Move करें?
    • Mouse Pointer को Select किए गए Row के किनारे पर ले जाएं। आपका Mouse Pointer Four Directional Arrow Icon (चार दिशात्मक तीर चिन्ह ) "Excel में Rows और Columns को कैसे Move करें?" में बदल जाएगा।
    • Keyboard से Shift बटन को दबाएं।
    • Mouse के Left बटन को दबाए हुए इसे Drag करके उस Row पर ले जाएँ, जहाँ आप इसे Move करना चाहते हैं। 
    • जब आप उस Row के ठीक नीचे एक Thick (मोटी) Line देखते हैं, जहां आप Select किए Row को Move करना चाहते हैं, वहां Mouse के Left बटन को छोड़ दें। अंत में Shift बटन को छोड़ दें (याद रखें, Shift बटन को अंत तक दबाए रखना है)
    Excel में Rows और Columns को कैसे Move करें?
    नोट: यदि आप पूरी Row को Move करना चाहते हैं, तो आप पूरी Row को Select करके ऊपर दिए गए Steps को Follow करें।

    Excel में Columns को कैसे Move करें

    मान लें कि आपके पास निम्नलिखित Dataset हैं और आप Physics वाले Column को English वाले Column के बाद  Move करना चाहते हैं, तो ऐसा करने  नीचे दिए Steps को Follow करें:

    Excel में Rows और Columns को कैसे Move करें?

    Excel में Columns को Move करने के लिए निम्नलिखित Steps हैं:
    • उस Column को Select करें, जिसे आप Move करना चाहते हैं।
    Excel में Rows और Columns को कैसे Move करें?
    • Mouse Pointer को Select किए गए Column के किनारे पर ले जाएं। आपका Mouse Pointer Four Directional Arrow Icon (चार दिशात्मक तीर चिन्ह) "Excel में Rows और Columns को कैसे Move करें?" में बदल जाएगा।
    • Keyboard से Shift बटन को दबाएं। 
    • Mouse के Left बटन को दबाए हुए इसे Drag करके उस Column पर ले जाएँ, जहाँ आप इसे Move करना चाहते हैं। 
    • जब आप उस Column के ठीक दाएँ तरफ एक Thick (मोटी) Line देखते हैं, जहां आप Select किए Column को Move करना चाहते हैं, वहां Mouse के Left बटन को छोड़ दें। अंत में Shift बटन को छोड़ दें (याद रखें, Shift बटन को अंत तक दबाए रखना है)
    Excel में Rows और Columns को कैसे Move करें?
    नोट: यदि आप पूरी Column को Move करना चाहते हैं, तो आप पूरी Column को Select करके ऊपर दिए गए Steps को Follow करें।



    अगर आपको यह Post अच्छी लगी हो तो आप इसे अपने मित्रों और सहयोगियों के साथ Share करें।

    Follow Us - Facebook  Instagram  WhatsApp  Telegram  X

    टिप्पणियाँ

    Popular Posts