Excel में Custom Lists कैसे बनाएं?
Excel में कई उपयोगी सुविधाएँ मौजूद हैं, जिनका उपयोग आप अपना समय बचाने और अपने दिन-प्रतिदिन के काम को आसान करने के लिए कर सकते हैं। आप इस पोस्ट में आप Excel में Custom Lists के बारे में जानेंगे। Default रूप से, Excel में पहले से कुछ Custom Lists उपलब्ध रहते हैं, जिनका उपयोग आप समय बचाने के लिए कर सकते हैं।
उदाहरण के लिए, यदि आप Excel Worksheet में महीने का नाम डालना चाहतें हैं तो आप किसी Cell में “Jan” और अगले Cell में “Feb” प्रविष्ट करें, इसके बाद आप दोनों Cell को Select(चयन) करें, फिर आप दोनों Select(चयन) किये प्रविष्टि को Fill Handel (+) (पहला चित्र) कि सहायता से को नीचे की ओर आगे बढ़ाएं, यह बचे हुए शेष महीनों का नाम Cell में प्रविष्ट कर देगा और अगर आप इसे और आगे बढ़ाएंगे तो यह उन महीने का नाम फिर से दोहराएगा (दूसरा चित्र)।
⬇
नीचे Custom Lists दी गई है जो पहले से ही Excel में उपलब्ध हैं। जैसा कि आप देख सकते हैं, ये ज्यादातर दिन और महीने के नाम हैं, क्योंकि ये तय हो गए हैं और ये कभी बदलेंगे भी नहीं।
मान लीजिए कि आप किसी वस्तु या अपने मित्रों की सूची बनाना चाहते हैं, जिनकी आवश्यकता आपको Excel में अक्सर पड़ती है। इसके लिए Excel आपको, अपना खुद का Custom Lists बनाने की सुविधा प्रदान करता है।
Excel में Custom Lists कैसे बनाएं?
सबसे पहले आप किसी वस्तु या अपने मित्रों के नाम, जिसे आपको Custom Lists में डालना चाहतें हैं, उसे नीचे दिए गए चित्र के अनुसार Worksheet के Cell Range, A1 से A6 (A1:A6) में प्रविष्ट करें।
1. File tab पर Click करें।
2. Options पर Click करें, यह Excel Options Dialog Box खोल देगा।
3. Excel options dialog box के बाएं Pan में उपलब्ध Advanced Option को चुनें।
4. Advanced option में, General tab के, Edit Custom Lists बटन पर
Click करें।
5. Custom Lists dialog box में,
![]() |
बटन पर Click करें।
अंत में Import बटन पर Click करें। जैसे ही आप Import बटन पर Click करते हैं, आप देखेंगे कि आपकी सूची अब Custom Lists में दिख रही है। Add पर Click करें। आखिर में OK बटन पर Click करें। आपके द्वारा बनाई गई सूची अब Custom Lists का हिस्सा बन गई है और यह सूची इस्तेमाल करने के लिए उपलब्ध हो गई है।
List entries Box द्वारा Custom Lists कैसे बनाएं?
इसके अलावा, आप List entries Box की सहायता से भी Custom Lists में सूची जोड़ सकतें हैं। इसके लिए आपको List entries Box में सूची खुद से प्रविष्ट करना होगा, अलग-अलग Data को एक दूसरे से अलग करने के लिए आप अल्पविराम (,) या नई पंक्ति (↵) का उपयोग कर सकतें हैं। Entry या प्रविष्टि के बाद Add बटन पर Click करें। जैसे ही आप Add पर Click करेंगे, आप देखेंगे कि आपकी सूची अब Excel Custom Lists का हिस्सा बन गई है, आखिर में OK बटन पर Click करें।
Excel में Custom Lists कैसे हटाएं?
किसी भी एंट्री या प्रविष्टि को Custom Lists Section से हटाने के लिए, सबसे पहले आप उस एंट्री या प्रविष्टि का चयन Custom Lists से करें जिसे आप हटाना चाहते हैं, फिर Delete बटन पर Click करें, आखिर में OK बटन पर Click करें, आपकी एंट्री या प्रविष्टि Custom Lists से हट जाएगी।
नोट: आप किसी भी Built in List ( जो पहले से ही Excel में उपलब्ध हैं ) को Edit या Delete नहीं कर सकते हैं।
आप नीचे दिए गए Links पर Click कर के पहले से उपलब्ध अन्य महत्वपूर्ण Posts को भी पढ़ सकतें हैं :
अगर आपको यह Post अच्छी लगी हो तो आप इसे अपने मित्रों और सहयोगियों के साथ Share करें।
It's vry useful
जवाब देंहटाएं